रांची मुड़मा नयासराय मे दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर निकाली गई भव्य कलश यात्रा

रांची : नयासराय (मुड़मा), दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर श्री श्री माँ दुर्गा पूजा समिति, नयासराय (मुड़मा), राँची की ओर से श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा पूजा पंडाल से प्रारंभ होकर नयासराय स्थित बूढ़ा महादेव तालाब तक पहुँची। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और माँ दुर्गा के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

कलश यात्रा का नेतृत्व पंडित मोहन महंती के मार्गदर्शन में धार्मिक परंपराओं एवं विधि-विधान के अनुसार किया गया। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव के साथ माँ दुर्गा का स्मरण करते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। महिलाओं एवं पुरुषों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। धार्मिक आस्था से ओतप्रोत इस आयोजन ने क्षेत्र में सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे एवं सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने का संदेश दिया।
कलश यात्रा में शंकर बैठा, राजा राम महतो, अर्जुन बैठा, आशिष मिर्धा, आशु, करमा उरांव, संदीप प्रजापति, संतराज प्रजापति, मेघनाथ महतो, दिलीप मुंडा, संजू देवी, पूनम देवी सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा माँ दुर्गा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य बनाए रखने की प्रार्थना की गई।
रिपोर्टर : नदीम दानिश 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.