माँ दुर्गा के जागरण में शौंडिक समाज की भागीदारी, पूजा समिति ने किया सम्मानित

राँची : पूजा समिति आनंदी, ओरमांझी की ओर से शनिवार, 17 अक्टूबर को आयोजित माँ दुर्गा के भव्य जागरण एवं झाँकी कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश शौंडिक (सुड़ी) समाज के पदाधिकारियों ने भाग लिया। समिति की ओर से समाज के पदाधिकारियों को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में उनकी उपस्थिति रही तथा पूजा समिति ने उन्हें सम्मानित किया।

कार्यक्रम में भारत सरकार के रक्षा राज्य मंत्री एवं राँची के सांसद श्री संजय सेठ और राँची के पूर्व सांसद श्री रामटहल चौधरी की विशेष उपस्थिति रही। धार्मिक माहौल में आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने माँ दुर्गा के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

झारखंड प्रदेश शौंडिक (सुड़ी) समाज की ओर से मुख्य संरक्षक श्री अशोक प्रसाद, महासचिव श्री योगेंद्र प्रसाद, सचिव श्री हरिदास साहू, कार्यालय अधीक्षक श्री राम योगेश्वर साहू तथा श्री मनोज प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।

समाज के पदाधिकारियों ने पूजा समिति आनंदी के आयोजकों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव, एकता और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने माँ दुर्गा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य बनाए रखने की प्रार्थना की।

समाज के महासचिव योगेंद्र प्रसाद ने आयोजन के लिए पूजा समिति के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए माँ दुर्गा से समस्त समाज एवं जनमानस पर अपनी कृपा बनाए रखने की कामना की।

रिपोर्टर : राशीद अंसारी 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.