विनोद तिर्की के सौजन्य से उनके निजी आवास में लगातार 18वें वर्ष साड़ी वितरण संपन्न

रांची - नगड़ी प्रखंड के अंतर्गत नवरात्र एवं दुर्गापूजा के पावन अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नगड़ी प्रखंड के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विनोद तिर्की के सौजन्य से महिलाओं के बीच साड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 18  अक्टूबर 2026 को नगड़ी प्रखंड अंतर्गत लाल गुटवा पंचायत पंचायत में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियां वितरित की गईं। इसके साथ ही समाजसेवा की यह पहल लगातार 18वें वर्ष भी जारी रही। कार्यक्रम का आयोजन लाल गुटवा पंचायत के आस पास की सैंकड़ो महिलाओ ने बिनोद तिर्की के निजी आवास पहुँचे और साड़ी वितरण में शामिल हुवे  आयोजकों के अनुसार, इस अवसर पर लगभग हजारों जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ियों का वितरण किया गया। 

विनोद तिर्की के सौजन्य से पिछले 18 वर्षों से नवरात्र एवं दुर्गापूजा के अवसर पर नगड़ी प्रखंड की विभिन्न पंचायतों, गांवों और टोला-मोहल्लों में जरूरतमंद एवं असहाय महिलाओं के बीच साड़ी वितरण किया जा रहा है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य त्योहारों के अवसर पर जरूरतमंद परिवारों के साथ खुशियां बांटना और महिलाओं के चेहरों पर मुस्कान लाना है।
आयोजकों ने कहा कि त्योहारों की खुशियां समाज के हर वर्ग तक पहुंचनी चाहिए। इसी भावना के साथ प्रत्येक वर्ष यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाएं भी दुर्गापूजा के अवसर पर खुशियों के साथ त्योहार मना सकें।

रिपोर्टर - नदीम दानिश

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.