राफिया नाज का हेमंत सरकार पर हमला, उर्दू शिक्षक बहाली में देरी पर उठाए सवाल
रांची - झारखंड में अल्पसंख्यक समुदाय की शिक्षा और युवाओं के रोजगार के मुद्दे पर भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज ने हेमंत सोरेन सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अल्पसंख्यक समुदाय को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल कर रही है ।
उर्दू शिक्षक बहाली में देरी पर सवाल राफिया नाज ने उर्दू सहायक आचार्य के सात हजार से अधिक पदों की बहाली प्रक्रिया लंबित रहने का मुद्दा उठाया। उन्होंने सवाल किया कि यदि इतने पदों की स्वीकृति दी गई है, तो नियुक्तियों में देरी क्यों हो रही है?
मदरसा बोर्ड के गठन का मुद्दा उठाया
भाजपा प्रवक्ता ने मदरसा बोर्ड के गठन को लेकर भी सरकार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। उन्होंने उर्दू शिक्षकों के वेतन भुगतान में देरी की समस्या का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इन समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए, ताकि शिक्षकों और विद्यार्थियों को परेशानी न हो।
रिपोर्टर - नदीम दानिश
No Previous Comments found.