गुमला जिला प्रभारी बनने पर आरिफ रजा सम्मानित, इटकी अंजुमन ने दी मुबारकबाद
रांची : जमीयतुल मोमिनीन एवं इस्लाहुल इराकिन इटकी अंजुमन की ओर से युवा कांग्रेस के नवनियुक्त गुमला जिला प्रभारी आरिफ रजा को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अंजुमन के सदस्यों ने उन्हें माला पहनाकर और बुके भेंट कर मुबारकबाद दी। अंजुमन के पदाधिकारियों ने कहा कि आरिफ रजा का गुमला जैसे महत्वपूर्ण जिले का प्रभारी बनना पूरे समुदाय के लिए गर्व की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आरिफ रजा युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाएंगे और संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर जमीयतुल मोमिनीन के सदर जनाब अमीन साहब एवं इस्लाहुल इराकिन के सदर हाजी अकील साहब इस्लाहुल इराकिन के सेक्रेटरी हाजी मोइनुद्दीन साहब तथा जमीयतुल मोमिनीन के सेक्रेटरी जनाब कलीम साहब उपस्थित रहे। तथा जमीयतुल मोमिनीन के नायब सदर जनाब आरिफ साहब एवं नायब सेक्रेटरी जनाब इमरान साहब तथा इस्लाहुल इराकिन इटकी के नायब सेक्रेटरी कैप्टन साहब ,जन आंदोलन मंच झारखंड के अध्यक्ष मुर्तजा आलम, पप्पू हाशमी, हाजी नसीम साहब, रिजवान साहब, लाला खान साहब एवं जनाब रेहान साहब सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सम्मान समारोह के बाद आरिफ रजा ने कहा, "इस सम्मान के लिए मैं जमीयतुल मोमिनीन एवं इस्लाहुल इराकिन इटकी अंजुमन के सभी सदस्यों का दिल से शुक्रगुजार हूँ। आप सभी की दुआएँ, प्यार और सहयोग मेरे लिए हमेशा अनमोल रहे हैं। आप सभी के समर्थन और आशीर्वाद की बदौलत ही मैं आज यहाँ तक पहुँचा हूँ।"
उन्होंने आगे कहा कि वे इस नई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। साथ ही गुमला जिले में संगठन को मजबूत करने, अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने और युवाओं की आवाज को बुलंद करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
रिपोर्टर : नदीम दानिश

No Previous Comments found.