ऐतिहासिक गुतरु मेले में उमड़ा जनसैलाब,पारंपरिक नृत्य-संगीत ने मोहा मन।।

बुढ़मू : बुढ़मू प्रखंड का ऐतिहासिक गुतरु मेला शनिवार को हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ संपन्न हुआ। मेले में दूर-दराज के गांवों से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। दिनभर मेले में लोगों की भीड़ लगी रही। पारंपरिक लोकनृत्य, लोकगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे।

मेले और सांस्कृतिक मंच का उद्घाटन बुढ़मू प्रमुख सत्यनारायण मुंडा, रांची की पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष पार्वती देवी, जेएलकेएम के पूर्व कांके विधानसभा प्रत्याशी फुलेश्वर बैठा, बुढ़मू उपप्रमुख हरदेव साहू, चैनगड़ा मुखिया देवती देवी और दशरथ उरांव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
इस मौके पर अतिथियों ने कहा कि गुतरु मेला क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। यह मेला आदिवासी संस्कृति, परंपरा और आपसी भाईचारे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वर्षों से चली आ रही इस परंपरा से क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षण मिल रहा है।
कार्यक्रम में जेएलकेएम के वरीय उपाध्यक्ष सह रांची लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी देवेंद्र नाथ महतो, विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी, शमीम बड़ेहार, बबलू उरांव, कुदुस, वारिश अंसारी समेत कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद थे।
मेले में पारंपरिक नृत्य-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का लोगों ने आनंद लिया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन की ओर से इंतजाम किए गए थे। देर शाम तक मेले में लोगों की आवाजाही बनी रही।

 रिपोर्टर : राशीद अंसारी 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.