SSP आवास के पास आत्मदाह करने पहुंची महिला, पुलिस ने किया डिटेन
रांची : रांची एसएसपी आवास के समक्ष आज रविवार सुबह एक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. एक महिला अपने बच्चे के साथ आत्मदाह करने एसएसपी आवास के समक्ष पहुंच गई. हालांकि समय रहते लालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को डिटेन कर लिया मिली जनकारी के अनुसार महिला अपने बच्चे की बरामदगी को लेकर एसएपी आवास के समक्ष पहुंची थी. दरअसल महिला ह्यूमन ट्रैफिकिंग की शिकार हो चुकी है. वहीं महिला की शादी जिस व्यक्ति से हुई उसने भी उसे धोखा दिया और उसके एक नवजात बच्चे का सौदा कर दिया. अब उस बच्चे को पाने के लिए महिला पुलिस थाने के चक्कर लगा रही है लेकिन बच्चा कहीं नहीं मिल रहा.
महिला ने जिस बच्चे की लेकर दावा किया, उसका डीएनए टेस कराया गया है लेकिन अब तक रिपोर्ट नहीं आई है जिस कारण महिला को बच्चा नहीं मिल पाया है. अब महिला के सब्र का बांध टूट गया और महिला आत्मदाह करने रांची एसएसपी आवास के समक्ष पहुंच गई.
रिपोर्टर : शहीद अंसारी

No Previous Comments found.