2800 टीन सरसों तेल लूट मामले में आरोपी गिरफ्तार, बंगाल पुलिस ने चान्हो में की छापेमारी
रांची - चान्हो (रांची)। चान्हो थाना क्षेत्र में बंगाल पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर एक ट्रक सरसों तेल लूट मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,गिरफ्तार आरोपी की पहचान चान्हो थाना क्षेत्र के ओपा गांव निवासी चंदन कुमार गुप्ता,पिता बाढ़ो साहू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी पर एक ट्रक में लदे करीब 2800 टीन सरसों तेल की लूट में संलिप्त होने का आरोप है। इसी मामले में बंगाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी के चान्हो थाना क्षेत्र में मौजूद होने की सूचना मिलने के बाद बंगाल पुलिस की टीम चान्हो पहुंची और स्थानीय थाना पुलिस के सहयोग से छापेमारी अभियान चलाया।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी चंदन कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से इलाके में चर्चा का माहौल है। सूत्रों के अनुसार, बंगाल पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
रिपोर्टर - नदीम दानिश

No Previous Comments found.