यूथ पुंदाग हेल्पलाइन नौजवान कमेटी ने लगाया रक्तदान शिविर, युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
रांची : यूथ पुंदाग हेल्पलाइन नौजवान कमेटी के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में पुंदाग गांव के बड़ी संख्या में नौजवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान कर मानवता एवं सामाजिक सेवा का संदेश दिया।
गौरतलब है कि यूथ पुंदाग हेल्पलाइन नौजवान कमेटी द्वारा लगातार तीसरी बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। इस पहल को सफल बनाने में गांव के छोटे-बड़े, अभिभावकों एवं अन्य ग्रामीणों का विशेष योगदान रहा। सभी लोगों ने एकजुट होकर कार्यक्रम में भाग लिया और इस नेक कार्य को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर कमेटी के सदस्यों ने संकल्प लिया कि वे भविष्य में भी जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे रहेंगे। गांव की तरक्की, जनसमस्याओं के समाधान और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाना कमेटी की प्राथमिकता होगी। साथ ही, गांव के प्रत्येक व्यक्ति के सुख-दुख में साथ खड़े रहकर हर संभव सहयोग किया जाएगा।
कमेटी का उद्देश्य केवल रक्तदान शिविर आयोजित करना ही नहीं, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और भाईचारे की भावना को मजबूत करना भी है।यूथ पुंदाग हेल्पलाइन नौजवान कमेटी का संदेश है—"नाम नहीं, काम बोलता है!"
रक्तदान महादान है। आपका एक कदम किसी जरूरतमंद के जीवन में नई उम्मीद जगा सकता है।
रिपोर्टर : नदीम दानिश

No Previous Comments found.