महाछठ पूजा समिति की नई कमेटी गठित, अखिलेश राय बने अध्यक्ष
रांची : गांधीनगर गेट स्थित महाछठ पूजा समिति की आमसभा शुक्रवार को अखिलेश राय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन किया गया। साथ ही पिछले वर्ष के आय-व्यय का ब्योरा भी प्रस्तुत किया गया।
नई कमेटी में अखिलेश राय को अध्यक्ष, नंद किशोर सिंह चंदेल को मुख्य सलाहकार, चिंटू (विशाल सिंह) को कार्यकारी अध्यक्ष, धीरेंद्र कुमार को कोषाध्यक्ष और सुनील राय को सचिव बनाया गया। वहीं नवीन राय, सुशील राय और सनी पाठक को सह-सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। उपाध्यक्ष के रूप में प्रवीण राय, कृष्ण सिंह, राजा, रूपेश झा, सोनू कुमार, अशोक पांडे और राकेश सिंह को शामिल किया गया।
इसके अलावा किशोर साहू, शंकर दुबे, रमेश सिंह, दिलीप राय और शैलेश सिंह को मुख्य संरक्षक बनाया गया। श्रवण कुमार मुख्य सलाहकार होंगे। संरक्षक मंडल में सुशील यादव, टुन्ना सिंह, वीर कुमार, संतोष सिंह, ऋषिनाथ सहदेव और सागर कुमार को शामिल किया गया। कार्यसमिति सदस्य के रूप में विशाल कुमार, धीरज पंडित, चंदन कुमार, राकेश पांडे, बंटी रिजवान, संजय यादव, पप्पू रजक, कुंदन राय, संजू यादव, बाली और मंटू यादव को जिम्मेदारी दी गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष महाछठ पूजा को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए समिति की ओर से विशेष तैयारी की जाएगी। इसके तहत छठ घाटों की साफ-सफाई, सड़कों की सफाई, विद्युत सजावट, रोशनी और पूजा स्थल की साज-सज्जा की व्यवस्था की जाएगी। छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को घाट तक पहुंचने में हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। समिति के अध्यक्ष अखिलेश राय ने कहा कि सभी सदस्यों के सहयोग से छठ पूजा को शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से संपन्न कराया जाएगा।
रिपोर्टर : राशीद अंसारी

No Previous Comments found.