पटाखा दुकानदारों की परेशानी पर आगे आए नंद किशोर चंदेल, महुआ माजी की पहल पर प्रशासन ने दी राहत।।

रांची :  त्योहार के मौके पर रोजगार की चिंता से जूझ रहे जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम परिसर के पटाखा दुकानदारों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। रांची नगर निगम की आम सूचना के बाद पटाखा दुकान लगाने को लेकर बनी अनिश्चितता अब दूर हो गई है। राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ माजी की पहल के बाद जिला प्रशासन ने दुकानदारों को पटाखा दुकान लगाने की अनुमति देने का आदेश जारी किया है। दुकानदारों की इस समस्या को झामुमो नेता नंद किशोर सिंह चंदेल ने गंभीरता से उठाया। उन्होंने सांसद डॉ. महुआ माजी से दूरभाष पर संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी दी और छोटे कारोबारियों के हित में हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया। सांसद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासनिक स्तर पर पहल की, जिसके बाद दुकानदारों के पक्ष में सकारात्मक निर्णय लिया गया।

प्रशासन के इस फैसले से उन दुकानदारों को राहत मिली है, जिनकी रोजी-रोटी त्योहार के दौरान होने वाली पटाखों की बिक्री पर निर्भर रहती है। दुकानदारों ने कहा कि समय रहते समस्या का समाधान होने से उन्हें काफी राहत मिली है।

दुकानदारों ने इस सहयोग के लिए सांसद डॉ. महुआ माजी और झामुमो नेता नंद किशोर सिंह चंदेल के प्रति आभार जताया। साथ ही रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री, सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार रजत, एडीएम धनंजय एवं सदर अंचल अधिकारी शिव शंकर पांडेय को भी धन्यवाद दिया।

इस मौके पर अर्जुन सिंह उर्फ भोलू, विनय सिंह, विक्की वर्मा, राजेश वर्मा, पिंटू पासवान, पिंकू साव, भोलू वर्मा, बंटी वर्मा, दिलीप सिंह, सबलू मुंडा, राम पांडे, रोहन सिंह, राहुल मुंडा, सुजल सोनी, सोमू बनर्जी, अंकित समेत अन्य पटाखा दुकानदार शामिल रहे। दुकानदारों का कहना है कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के सकारात्मक सहयोग से छोटे व्यापारियों की आजीविका को बचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

 रिपोर्टर : राशीद अंसारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.