नया सराय में अज़ाद जनता सेवा संस्था की शानदार पहल
रांची - (झारखंड) इंसानियत और सेवा भावना की एक खूबसूरत मिसाल राजधानी रांची के नया सराय में देखने को मिल रही है। झारखंड के लोहरदगा जिला के लापुर में आयोजित तीन दिवसीय इज्तेमा में शामिल होने जा रहे जायरीनों और छठ महापर्व के अवसर पर अपने घरों को लौट रहे यात्रियों के स्वागत एवं सुविधा के लिए अज़ाद जनता सेवा संस्था की ओर से विशेष स्टॉल लगाया गया है।
संस्था के अध्यक्ष अज़ाद अंसारी के नेतृत्व में पूरी टीम दिन-रात सेवा भाव से लोगों का गर्मजोशी के साथ इस्तकबाल कर रही है। इस दौरान संस्था की ओर से सफर करने वाले लोगों को पानी, बिस्किट, फल, चाय सहित अन्य जरूरी चीजें नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि लंबी यात्रा के दौरान उन्हें थोड़ी राहत और सहूलियत मिल सके। अज़ाद अंसारी और उनकी पूरी टीम का यह सराहनीय कदम धर्म, जाति और समुदाय से ऊपर उठकर इंसानियत, भाईचारे और आपसी मोहब्बत का पैगाम दे रहा है। इज्तेमा में जाने वाले जायरीनों से लेकर छठ पर्व पर अपने घर लौटने वाले यात्रियों तक, हर किसी के चेहरे पर इस सेवा और अपनापन की झलक देखने को मिल रही है। सचमुच, जरूरतमंदों और मुसाफिरों की सेवा करना ही इंसानियत की सबसे बड़ी पहचान है। अज़ाद जनता सेवा संस्था की यह पहल समाज के लिए एक प्रेरणादायक संदेश है।
संवाददाता - नदीम दानिश

No Previous Comments found.