युवा शक्ति क्लब ने चलाया स्वच्छता अभियान, कई छठ घाटों की सफाई की।।

बुढ़मू :  छठ महापर्व को लेकर बुढ़मू प्रखंड में युवा शक्ति क्लब के सदस्यों ने स्वच्छता अभियान चलाकर बुढ़मू, कोटरी समेत आसपास के कई छठ घाटों की साफ-सफाई की। इस दौरान क्लब के युवाओं ने पूरे उत्साह के साथ श्रमदान किया और घाटों को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान दिया।

सफाई अभियान में शामिल युवाओं ने कहा कि सामाजिक कार्यों में युवाओं की भागीदारी बेहद जरूरी है। युवा शक्ति क्लब के सदस्य आगे भी समाजहित से जुड़े सभी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और जनसेवा के कार्यों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

इस अभियान में क्लब के अध्यक्ष मंगलदीप साहू, उपाध्यक्ष मोहम्मद तौसीफ अंसारी, कार्यकारिणी अध्यक्ष अर्जुन सिंह, संरक्षक मनोज लोहारा, मीडिया प्रभारी विकास साहू, संरक्षक विकाश साहु, राजदीप साहू, उपसचिव दानिश अंसारी, सूरज यादव, सुनील साहू, महावीर कश्यप, सचित साहू, रोहन साहू, अंकुश साहु, हनु अंसारी, शिव शंकर साहू, चांद नवाब, प्रेम साहू, सनोज साहु, दुर्जन साहू, घनश्याम साहू एवं ऋतिक साहू सहित क्लब के अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

क्लब के सदस्यों की इस पहल की सराहना की जा रही है। युवाओं के इस प्रयास से छठ घाटों की स्वच्छता के साथ-साथ समाज में स्वच्छता, सेवा और आपसी सहयोग का संदेश भी दिया गया।

रिपोर्टर : राशिद 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.