29 नवंबर को होगा आजसू पार्टी का बुढ़मू प्रखंड स्तरीय सम्मेलन, तैयारियों को लेकर हुई बैठक।।
बुढ़मू : प्रखंड के बिरसा स्टेडियम में गुरुवार को आजसू पार्टी की आवश्यक बैठक प्रखंड प्रभारी सह रांची जिला कार्यकारी अध्यक्ष हकीम अंसारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड आंदोलनकारी सह आजसू पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता देवशरण भगत उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी 29 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले आजसू पार्टी के बुढ़मू प्रखंड स्तरीय सम्मेलन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
प्रखंड प्रभारी हकीम अंसारी ने कहा कि सम्मेलन की सफलता के लिए सभी पंचायतों के प्रत्येक गांव से अधिक से अधिक लोगों की उपस्थिति जरूरी है। वहीं मुख्य अतिथि देवशरण भगत ने कहा कि 29 नवंबर को होने वाले सम्मेलन में बुढ़मू प्रखंड की सभी 14 पंचायतों के प्रत्येक गांव एवं बूथ से ग्राम प्रभारी और बीएलए-2 की उपस्थिति अनिवार्य है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सामूहिक प्रयास के साथ सम्मेलन को भव्य और सफल बनाने की अपील की। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को जोनवार जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। मौके पर आजसू पार्टी की केंद्रीय महासचिव सह रांची जिला परिषद की पूर्व उपाध्यक्ष पार्वती देवी, प्रखंड अध्यक्ष सह प्रखंड प्रमुख सत्यनारायण मुंडा, प्रखंड सचिव अशोक महतो, बालेश्वर महतो, नौशाद खान, कमल किशोर ठाकुर, देवसागर महतो, राजेश महतो, अखिलेश महतो, महेंद्र महतो, बबलू महतो, जगदीश महतो, मुकेश महतो, जुनैद अंसारी, कामेश्वर महतो, डॉ. मदन सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
रिपोर्टर : राशीद अंसारी

No Previous Comments found.