सिदरौल में 21 पड़हा सोहराई जतरा का भव्य आयोजन

बुढ़मू :  बुढ़मू प्रखंड के सिदरौल फुटबॉल मैदान में 21 पड़हा सोहराई जतरा का भव्य आयोजन किया गया। जतरा में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न अखाड़ों से पहुंचे कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य एवं संगीत प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। मेले में मिठाई, खिलौने सहित विभिन्न प्रकार की दुकानों पर लोगों की काफी भीड़ देखी गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांके विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेश कुमार बैठा शामिल हुए। उन्होंने मंच का उद्घाटन करने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासी संस्कृति, परंपरा और विरासत को संरक्षित रखना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि सिदरौल फुटबॉल मैदान को विकसित करने की दिशा में हम लोगों ने काम किया है। आने वाले दिनों में इस मैदान को मिनी स्टेडियम के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के युवाओं को खेलकूद के लिए बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

जतरा में बतौर अतिथि टीएमसी सदस्य नारायण उरांव, विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी, शमीम बड़ेहार, प्रखंड प्रमुख सतनारायण मुंडा, उप प्रमुख हरदेव साहू, स्थानीय मुखिया अनुपा उरांव, प्रखंड प्रतिनिधि बबलू उरांव, पंचायत समिति सदस्य सुरजन गोडात, पूर्व मुखिया हरिश्चंद्र पाहन, प्रखंड प्रतिनिधि संदीप सीताराम रवि, राम कुमार दुबे, पार्वती देवी, रामकुमार टाना भगत, हाफिज राजा, अरशद आलम, ग्राम प्रधान बसंत पाहन, सूर्यमणि टाना भगत, धर्मेश भगत एवं सुशील उरांव सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

जतरा के दौरान पारंपरिक नृत्य-संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगों को आकर्षित किया। पूरे मेले में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा। आयोजन के माध्यम से आदिवासी समाज की परंपरा, संस्कृति और सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया गया।

रिपोर्टर : राशीद अंसारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.