नशे में बाइक चला रहा युवक सड़क पर गिरकर एक की मौत एक घायल

बुंडू : शराब के नशे में तेज रफ्तार में बाइक चला रहा युवक सड़क पर गिरने से पिछे बैठे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि नशे मे बाइक चला रहा युवक निखिल महतो घायल हो गया घटना NH 33 एदेलहातू की बतायी जा रही है. घटना की सूचना पर बुंडू पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए ट्राँमा सेंटर बुंडू पहुंचाया नशे में धूत बाइक चला रहा युवक निखिल महतो ने बताया कि पीछे से अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई ।  पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे मे लेकर जांच पड़ताल मे जूटी है।

रिपोर्टर : शहीद अंसारी 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.