राहे में जंगली भालू का आतंक, हमले में एक व्यक्ति घायल
बुंडू : राहे थाना क्षेत्र के खोपरीकोचा डोकाद गांव में जंगली भालू के हमले में सुखलाल उरांव नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है. घटना को लेकर बताया जा रहा है कि सुखलाल किसी काम से जंगल की ओर जा रहा था. इसी दौरान जंगल से अचानक भालू आ गया और उसपर टूट पड़ा. जंगली भालू के हमले में सुखलाल बुरी तरह से जख्मी हो गया वहां पर मौजूद लोगों ने किसी तरह वहां से जान बचाकर सुखलाल उरांव को ट्राँमा सेंटर बुंडू पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रांची रेफर किया गया है । जहां उसका इलाज किया जा रहा है ।
रिपोर्टर : शहीद अंसारी

No Previous Comments found.