नागड़ी प्रखंड अंतर्गत पारंपरिक पद धारक सम्मानित
प्रखंड नगड़ी : नगड़ी प्रखंड मुख्यालय में आज उपायुक्त महोदय रांची के आदेश अनुसार प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायतो के पारंपरिक पदधारक,यथा-मानकी मुंडा,ग्राम प्रधान,परहा राजा,डाकुआ,परगनैत,पराणिक,जोगमांझी,कुड़ाम नायकी,नायकी,गोरैत,घटवाल एवं तवेदार को नगड़ी प्रखंड प्रमुख मदुवा कच्छप,उप प्रमुख अफसाना प्रवीण,प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सुश्री दीपाली भगत,अंचलाधिकारी राजेश कुमार,पंचायत समिति सदस्य गुलरेज अंसारी द्वारा अभिनंदन एवं सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सम्मानित सभी पारंपरिक ग्राम व्यवस्था के संरक्षक,सम्मानित सदस्य तथा प्रखंड एवं अंचल के कर्मी उपस्थित थे।
रिपोर्टर : नदीम दानिश

No Previous Comments found.