कार्तिक पूर्णिमा पर जुटे सैकड़ो श्रद्धालु, दो दिवसीय समारोह में सत्संग,भजन-कीर्तन और भंडारे का हुआ आयोजन
रांची : बुढ़मू प्रखंड के सोसई गांव में परम पूज्य धनी धर्मदास साहब का प्रकट दिवस और कार्तिक पूर्णिमा धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर 23 और 24 नवंबर को दो दिवसीय राज्यस्तरीय कबीरपंथी प्रतिनिधि सम्मेलन एवं धार्मिक समारोह का आयोजन किया गया। इसमें झारखंड के विभिन्न जिलों से हजारों की संख्या में कबीरपंथी श्रद्धालु, संत-महात्मा, महंत और सत्संग प्रेमी शामिल हुए।
गौरतलब है कि सोसई गांव में पिछले 30 वर्षों से लगातार कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर इस धार्मिक एवं आध्यात्मिक समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया।
कार्यक्रम का आयोजन एसकेडीवी मिशन झारखंड के तत्वावधान में किया गया। इसमें मिशन के राज्य सलाहकार दिनेश यादव, राज्य उप प्रतिनिधि महंत शीत बसंत दास, राज्य प्रतिनिधि महंत प्रकाश दास,राज्य युवा प्रतिनिधि राहुल कुमार दास,राज्य महिला प्रतिनिधि कीर्ति कुमारी,राज्य परोपकारी कृष्णा मेहता,उप युवा प्रतिनिधि विवेक कुमार और उप महिला प्रतिनिधि अजरमती देवी सहित कई लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इसके अलावा नीरज यादव,अशोक महतो, सुखु महतो,रघुनाथ मुंडा,सुलेंद्र लोहरा,पप्पू लोहरा,राजू लोहरा,शंकर महतो,महंत धनेश्वर दास,रविन्द्र बड़ाइक,मुरलीधर राम, सोनू शर्मा,युवराज सिंह,भीमसेन मुंडा, खुदिया सिंह,मारवाड़ी भगत,विनोद दास, संचारिया देवी,कमली देवी और दुलावती देवी ने भी आयोजन में सक्रिय योगदान दिया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति एवं बैठक विभाग के स्वामी देवेंद्र प्रकाश विशिष्ट अतिथि के रूप में उप प्रमुख हरदेव साहू दारा सिंह,कमल मोदी एवं समाजसेवी एडवोकेट सरफराज अहमद शामिल हुए। आयोजन समिति की ओर से अतिथियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया।
दो दिनों तक हुए धार्मिक कार्यक्रम
23 नवंबर को शाम चार बजे संध्या पाठ के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद शाम साढ़े पांच बजे राज्यस्तरीय प्रतिनिधि सभा एवं विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद सत्संग,भजन-कीर्तन और भोजन भंडारे का आयोजन हुआ।
वहीं 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सुबह छह बजे नशामुक्ति अभियान चलाया गया। जिसकी शुरुआत सोसाइ से होते हुए बड़का मुरू उमेदंडा चलनीय होते हुए अपने गंतव्य स्थान सोसाई पहुंचे जहाँ नशा मुक्ति कार्यक्रम को समाप्त किया गया। सुबह नौ बजे गुरु महिमा पाठ एवं पूनम पाठ हुआ। इसके बाद पूर्वाह्न 11 बजे सात्विक यज्ञ और आनंदी चौका आरती की गई। अंत में श्रद्धालुओं के बीच भोजन भंडारे का आयोजन किया गया। इसी के साथ दो दिवसीय धार्मिक समारोह का समापन हुआ।
रिपोर्टर : राशीद अंसारी

No Previous Comments found.