कांके में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, परिवार के सभी सदस्य घायल
रांची : राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र अंतर्गत मनातू के समीप अभी-अभी एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। जानकारी के अनुसार, JH01EL 7038 नंबर की स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक, कार आईटीबीपी की ओर से आ रही थी। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार काफी तेज थी। इसी दौरान चालक ने वाहन से अपना संतुलन खो दिया और कार सीधे डिवाइडर से जा टकराई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और गाड़ी के एयरबैग भी खुल गए। हादसे के वक्त कार में एक परिवार के सदस्य सवार थे, जो दुर्घटना में घायल हो गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को नजदीकी भोलेनाथ अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
फिलहाल दुर्घटना के कारणों और घायलों की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
रिपोर्टर : नदीम दानिश

No Previous Comments found.