सोसई बड़का मुरू में छठ घाट की सफाई में उतरे समाजसेवी दारा सिंह और दिनेश यादव, सेवा भाव से पेश की मिसाल।।

बुढ़मू : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर सोसई बड़का मुरू में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। एक ओर जहां श्रद्धालु अपने घरों में छठ महापर्व की तैयारी में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर छठ व्रतियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समाजसेवी दारा सिंह और दिनेश यादव ने घाट की साफ-सफाई की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठाई है।

दोनों समाजसेवियों ने शनिवार सुबह अपने सहयोगियों के साथ छठ घाट पर पहुंचकर सफाई अभियान चलाया। इस दौरान घाट परिसर में फैली गंदगी, कीचड़ और झाड़ियों की सफाई की गई। साथ ही छठ व्रतियों को अर्घ्य देने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए घाट की व्यवस्था का भी जायजा लिया गया।

इस मौके पर समाजसेवी दारा सिंह ने कहा कि हमारी माताएं और बहनें 36 घंटे तक निर्जला उपवास रखकर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करती हैं। ऐसे में हमारा कर्तव्य है कि उन्हें स्वच्छ और सुरक्षित घाट उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि सामाजिक सेवा और जनसहयोग से ही पर्व को बेहतर तरीके से संपन्न कराया जा सकता है।

प्रशासनिक उदासीनता पर उठ रहे सवाल

हर वर्ष छठ महापर्व से पहले जिला प्रशासन की ओर से सभी संबंधित अधिकारियों को घाटों की साफ-सफाई और आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया जाता है। इसके बावजूद जमीनी स्तर पर कई स्थानों पर अपेक्षित व्यवस्था देखने को नहीं मिलती। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर समाजसेवियों और स्थानीय लोगों के सहयोग से सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

ऐसे में स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि आस्था के इस महापर्व पर छठ व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए प्रशासन को भी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

 रिपोर्टर : राशीद अंसारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.