कार्तिक पूर्णिमा पर कोटारी में लगा भव्य जतरा, हजारों की उमड़ी भीड़।।
बुढ़मू : प्रखंड क्षेत्र के कोटारी गांव में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पारंपरिक भव्य जतरा का आयोजन किया गया। मौसम साफ रहने के कारण मेले में सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मेले में मिठाई एवं कतारी की जमकर बिक्री हुई। वहीं, लोगों के मनोरंजन के लिए नृत्य-संगीत कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
जतरा में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता स्वामी देवेंद्र प्रकाश तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि शमीम बड़ेहार शामिल हुए। इस दौरान स्वामी देवेंद्र प्रकाश ने कोटारी गांव में लंबे समय से आयोजित हो रहे इस पारंपरिक मेले के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं, शमीम बड़ेहार ने विधानसभा सत्र के कारण कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा की अनुपस्थिति का उल्लेख करते हुए मेले के आयोजन में उनके योगदान को याद किया।
मौके पर प्रखंड उपप्रमुख हरदेव साहू, धर्मगुरु महेंद्र मुंडा, प्रखंड प्रतिनिधि बबलू उरांव, राज किशोर चौहान, कांग्रेस नेता कुदूस अंसारी, अरशद आलम, हाफिज राजा, अमीरुल हक एवं अंसार उल हक सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। जतरा में हजारों की संख्या में ग्रामीणों एवं आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों ने भाग लिया। पूरे मेले में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।
रिपोर्टर : राशीद अंसारी

No Previous Comments found.