सितंबर में ग्रहों का उल्टा असर! इन 4 राशियों को धन, सेहत और रिश्तों में रहना होगा सतर्क
ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, सितंबर में ग्रहों की स्थिति कुछ राशियों के लिए करियर, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक संबंध और स्वास्थ्य के लिहाज से चुनौतीपूर्ण रह सकती है। हालांकि, उनका मानना है कि धार्मिक गतिविधियों और बताए गए ज्योतिषीय उपायों को अपनाकर इन परेशानियों के प्रभाव को कम करने का प्रयास किया जा सकता है।
वृषभ राशि वालों के लिए सितंबर में कई मामलों में सावधानी रखना बेहतर रहेगा। छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए बेवजह की बहस से बचें। वाहन और स्वास्थ्य से संबंधित अचानक खर्च सामने आ सकते हैं।
कर्क राशि

यात्रा करते समय और वाहन चलाते वक्त विशेष सावधानी बरतें। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है, इसलिए दस्तावेजों और कानूनी मामलों में लापरवाही न करें।
तुला राशि

कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में निराशाजनक परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। भूमि या संपत्ति से संबंधित विवाद भी परेशानी का कारण बन सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।
कुंभ राशि

परिवार में माता-पिता के साथ विचारों का मतभेद हो सकता है। छोटी बातों को बड़ा बनाने से बचें और बातचीत के जरिए स्थिति संभालने की कोशिश करें।
नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए क्या करें?
:max_bytes(150000):strip_icc()/puja2015-56a483f33df78cf77282cb9a.jpg)
सुबह पूजा-पाठ करने के बाद दिन की शुरुआत करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा जरूरतमंद लोगों को जल का दान करना और गायों की सेवा करना भी धार्मिक दृष्टि से लाभकारी माना गया है।
(ध्यान रखें कि ज्योतिषीय उपाय आस्था और परंपराओं पर आधारित होते हैं। इन्हें अपनाते समय स्वास्थ्य, वित्त या कानूनी मामलों में व्यावहारिक सलाह और विशेषज्ञ की मदद को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।)
No Previous Comments found.