लाल साड़ी, धोती और दिव्यता रश्मिका–विजय की शादी में दिखा पौराणिक प्रेम
BY-UJJWAL SINGH
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित और चहेते कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने गुरुवार को शादी के बंधन में बंधकर फैंस को सरप्राइज़ कर दिया. बेहद प्राइवेट रखी गई इस शादी में सिर्फ परिवार के सदस्य और चुनिंदा करीबी दोस्त ही शामिल हुए. लेकिन जैसे ही शादी की तस्वीरें सामने आईं, सोशल मीडिया पर मानो जश्न का माहौल बन गया. फैंस ने इस शाही मिलन को सीधे पौराणिक कथाओं से जोड़ दिया और इसे “Shiv–Parvati Coded Wedding” का नाम दे दिया.

अरावली की वादियों में रचा गया शाही इतिहास
बताया जा रहा है कि यह खास समारोह अरावली की वादियां की खूबसूरत लोकेशन पर आयोजित किया गया, जहां प्रकृति खुद इस प्रेम कहानी की गवाह बनी। शादी की तस्वीरों में रश्मिका ट्रेडिशनल रेड साड़ी और क्लासिक गोल्ड ज्वेलरी में किसी रानी से कम नहीं लग रही थीं. उनका ब्राइडल लुक सादगी और रॉयल एलिगेंस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन था.वहीं विजय ऑफ-व्हाइट धोती, गोल्ड ज्वेलरी और कंधे पर लाल शॉल डाले बिल्कुल राजा जैसे नजर आए.दोनों का ट्रेडिशनल अवतार फैंस को दिल से भा गया.

एक तस्वीर, जिसने जीत लिया फैंस का दिल
वैसे तो कपल की कई तस्वीरें सामने आई हैं, लेकिन एक खास फोटो ने सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं. इस तस्वीर में विजय अपनी दुल्हन रश्मिका का हाथ पकड़कर उन्हें मंडप से बाहर ले जाते दिखाई दे रहे हैं. दोनों ने एक दूसरे की छोटी उंगली थाम रखी है, जो उनके मजबूत रिश्ते और आपसी विश्वास को दर्शाती है। बैकग्राउंड में मौजूद मेहमान, फूलों की बारिश और दोनों के चेहरे की मुस्कान ने इस पल को बेहद खास और यादगार बना दिया.
शिव पार्वती और राम सीता से जुड़ा कनेक्शन
इस तस्वीर को देखकर फैंस ने तुरंत इसका कनेक्शन पौराणिक कथाओं से जोड़ दिया। किसी ने इसे शिव पार्वती की दिव्य जोड़ी का प्रतीक बताया तो किसी ने राम सीता के आदर्श प्रेम की झलक कही. सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि यह तस्वीर भक्ति, शक्ति और अनंत समर्पण का प्रतीक है। कई लोगों ने यह भी कहा कि साउथ इंडियन शादियों की सबसे बड़ी खूबसूरती यही होती है, जहां परंपरा और भावनाएं साथ-साथ चलती हैं.

कपल ने भी लुटाया प्यार
रश्मिका और विजय ने भी अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए एक-दूसरे पर जमकर प्यार बरसाया. उनके कैप्शन और केमिस्ट्री ने साफ कर दिया कि यह रिश्ता सिर्फ ग्लैमर नहीं, बल्कि गहराई और सच्चे एहसासों से भरा है.


No Previous Comments found.