ब्याज दरों पर RBI का ब्रेक, इकोनॉमी की मजबूती पर जताया भरोसा
भारतीय रिज़र्व बैंक ने मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो रेट को 5.25% पर स्थिर रखा है। इसके साथ ही होम, ऑटो और पर्सनल लोन की ब्याज दरों में फिलहाल किसी तरह की राहत नहीं मिलेगी। RBI ने अपना रुख न्यूट्रल बनाए रखा है, यानी आगे ज़रूरत पड़ने पर दरों में बदलाव किया जा सकता है।
रेपो रेट के साथ-साथ SDF को 5% और MSF को 5.50% पर बरकरार रखा गया है। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा के अनुसार भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत स्थिति में है और देश विदेशी निवेशकों के लिए आकर्षक बना हुआ है। चालू वित्त वर्ष में GDP ग्रोथ 7.4% रहने का अनुमान है।
महंगाई को लेकर RBI ने कहा कि यह अभी भी नियंत्रण में है। FY26 में खुदरा महंगाई 2.1% रहने की उम्मीद है, जबकि आने वाली तिमाहियों में इसमें हल्की बढ़ोतरी देखी जा सकती है।


No Previous Comments found.