ग्राम पंचायत रहट में अटल ई सेवा केंद्र का हुआ शुभारंभ

रीवा : ग्राम पंचायत रहट के सीएससी अटल ई सेवा केंद्र का उद्घाटन माननीय सांसद श्री जनार्दन मिश्रा जी द्वारा किया गया lसांसद का स्वागत पुष्प गुच्छ से जिला प्रबंधक सीएससी रवि शंकर मिश्रा द्वारा किया गया। अटल ई-सेवा केन्द्र (कॉमन सर्विस सेंटर) पर ग्रामवासियों को शासन द्वारा निर्धारित दरों पर शासन की योजनाओं के संबंध में जानकारी तथा सेवाये उपलब्ध कराई जायेगी।अटल ई सेवा केंद्र खोलने के लिए ग्राम पंचायत के भवन या ई-पंचायत कक्ष या अन्य शासकीय भवन में स्थान उपलब्ध करवाया जाएगा l ग्राम पंचायत के बिजली के कनेक्शन से ही इन केंद्रो को चलाया जाएगा lआयोजित कार्यक्रम में श्रम मंत्रालय अधिकारी डॉ लहरी के एन द्वारा मानधन योजना के बारें में बताया गया की प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन वृद्धावस्था संरक्षण और असंगठित श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा के लिए एक सरकारी योजना है। 

18 से 40 वर्ष के बीच असंगठित श्रमिकों (UW) के लिए 3000/- माह रुपये की सुनिश्चित स्वैच्छिक और अंशदायी पेंशन योजना है lजिला प्रबंधक सीएससी रवि शंकर मिश्रा ने बताया की योजना का पंजीकरण सीएससी केंद्रों के माध्यम से किया जा रहा है l पंजीयन हेतु आधार कार्ड एवं बैंक खाता होना अनिवार्य है lइस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहाय, सीएससी अटल ई सेवा संचालक रमेश साकेत एवं ग्राम नागरिक उपस्थित रहे l

रिपोर्टर : अर्जुन तिवारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.