आमजन अधिकार पार्टी के पदाधिकारियों ने नगर निगम की समस्याओं को लेकर नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा
रीवा : खबर मध्यप्रदेश के रीवा जिले से है जहां मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के लगभग 25 वर्षो के भ्रष्ट कार्यकाल ने पूरे प्रदेश को भ्रष्टाचार के दलदल में डुबो दिया है जिसका नतीजा यह रहा की प्रदेश सरकार पर कर्ज प्रदेश के बजट से ऊपर हो गया है। अर्थ की कमी को दूर करने के लिए भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के बजाय आम जनता का शोषण किया जाने लगा है जिस जनता ने भाजपा को सत्ता में बैठाया आज उसी का दमन करने की तैयारी भाजपा सरकार द्वारा की जाने लगी है। ऐसे तुगलकी फरमान के विरोध में आज आमजन अधिकार पार्टी के प्रतिनिधि मण्डल के द्वारा नगर पालिक निगम में ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन सौपने में प्रमुख रूप से पार्टी जिला अध्यक्ष लक्ष्मण साहू ,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष गयासुद्दीन खान,
उपाध्यक्ष राहुल सेन,छात्र सभा अध्यक्ष अभिमन्यु रावत,एड. सत्यनारायण,एड. अमिताभ केसरी,हर्षित गुप्ता,मृत्युंजय यादव,अनीता सिंह,संगीता सिंह पटेल जी,राजन कुशवाहा,रमेश सोंधिया,मासूम साहू, राजेश पाल उपस्थित रहे।ज्ञापन के दौरान आमजन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजन कुमार गुप्ता ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि आज हमारी पार्टी के पदाधिकारियों के द्वारा जनता की हित को ध्यान में रखते हुए कुछ मांगों को लेकर नगर निगम आयुक्त महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा है हमारी मांगे इस प्रकार हैं : -
1.सरकार के दबाव में नगर पालिक निगम द्वारा पारित आदेश जिसमें 20 हजार रुपये तक की बकाया राशि वाले व्यक्तियों के घर और सामान की कुर्की की बात कही गई है जो समाचार पत्रों में भी प्रकाशित हुआ था यह पूर्णतः जन विरोधी आदेश है।इस आदेश से आम जनता को परेशानी होगी ही , खासकर उन संस्थाओं को भी जिनकी वार्षिक संपत्ति कर 20 हजार से ऊपर होता हैं,देरी होने पर विभाग उनके घर कुर्की करने पहुंच जाएगा जबकी समय से संपत्तिकर ना जमा होने पर विभाग पेनल्टी भी लेता है,जिसकी भरपाई आमजनता ही करती है। इस तरह का आदेश तुगलकी फरमान की याद दिलाता है जनहित में इस आदेश को वापस लिया जाए और आम जनता को राहत प्रदान की जाए।
2.रीवा नगर पालिक निगम के वार्ड क्रमांक 11 में सरस्वती स्कूल के पास स्थित निगम के पार्क का सौंदर्यीकरण किया जाए और रीवा पटेल समाज की आन बान शान व मार्गदर्शक रहे शहीद रामानंद सिंह पटेल जी की प्रतिमा स्थापित की जाए।
पार्क का नामकरण रामानंद सिंह पटेल जी स्मृति पार्क किया जाए, जिससे उनकी यादो को जीवंत रखा जा सके।
रिपोर्टर : अर्जुन तिवारी

No Previous Comments found.