हिन्दु देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी के मामले में सीताराम साकेत के खिलाफ कार्रवाई की मांग

रीवा : भाजपा कार्यकर्ता सीताराम साकेत के घर के गृह प्रवेश कार्यक्रम के दौरान हिन्दू देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करने का मामला सामने आया है। जिसमें अखिल भारतीय ब्राम्हण समाज  मध्यप्रदेश ने विश्विद्यालय थाना प्रभारी से इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

मुख्य मांगें
सीताराम साकेत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए,अभद्र टिप्पणी करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए,समाज में तनाव पैदा करने वाले आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए
आवेदकगण और उपस्थित लोग:
अखिल भारतीय ब्राम्हण समाज म०प्र० प्रदेश सचिव पंडित सतीश चौबे,सुधीर पांडे,बीके माला,जयकृष्ण पांडेय,
राजकुमार शुक्ला,रहीस कुमार शुक्ला,अनुराग मिश्रा,मोहित चौबे,प्रसू तिवारी,अमन पांडे, लालजी मिश्रा,उमेश उपाध्याय बाबा और भारी संख्या में सवर्ण समाज के पदाधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्टर : अर्जुन तिवारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.