रीवा में मनाया जाएगा माँ कर्मा जयंती का दो दिवसीय भव्य महोत्सव भव्य शोभायात्रा

रीवा : साहू युवा संगठन द्वारा समाज की आराध्य देवी माँ कर्मा की जयंती के उपलक्ष्य में इस वर्ष रीवा संभाग का अब तक का सबसे विशाल और ऐतिहासिक दो दिवसीय माँ कर्मा जयंती महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। आयोजन की तैयारियों एवं कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा को लेकर साहू युवा संगठन के अध्यक्ष बंसीलाल साहू द्वारा एक पत्रकार वार्ता आयोजित की गई,जिसमें महोत्सव से संबंधित सभी प्रमुख जानकारियों साझा की गई। प्रेस वार्ता के दौरान बताया गया कि इस गौरवशाली महोत्सव में मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमन्त्री सहित समाज की राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर की कई प्रतिष्ठित विभूतियाँ अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएँगी। यह आयोजन सामाजिक एकता सांस्कृतिक गौरव और धार्मिक आस्था का भव्य प्रतीक बनेगा। महोत्सव के प्रथम दिवस 14 मार्च को दोपहर में बैजू धर्मशाला से कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। यहाँ से एक भव्य एवं विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें आकर्षक एवं मनमोहक झांकियाँ शामिल होंगी। शोभायात्रा के माध्यम से समाज में 'बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओं का प्रेरणादायी संदेश भी दिया जाएगा जो इस आयोजन का विशेष आकर्षण रहेगा। यह भव्य यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए धोबिया टंकी चौराहे पर संपन्न होगी, जिसमें समाज के हजारों लोग उत्साहपूर्वक सहभागिता करेंगे। महोत्सव के द्वितीय दिवस 15 मार्च को दोपहर 12 बजे से मुख्य समारोह का आयोजन कृष्णा राज कपूर ऑडिटोरियम में किया जाएगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से पधारने वाली सुप्रसिद्ध भजन गायिका हिना सिंह द्वारा भजन संध्या प्रस्तुत की जाएगी, जिसमें माँ कर्मा के भजनों से वातावरण भक्तिमय हो उठेगा। इसके साथ ही इस दिन दोपहर 12500 बजे से माँ कर्मा के महाभोग 'खिचड़ी प्रसाद' के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं समाजजन प्रसाद ग्रहण करेंगे। इस महोत्सव में मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उनके साथ समाज एवं सार्वजनिक जीवन से जुड़े अनेक विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएंगे,जिनमें रामनिवास शाह (विधायक, सिंगरौली),नरेंद्र साहू (प्रदेश अध्यक्ष,भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा),रविकरण साहू (पूर्व कैबिनेट मंत्री, तेलघानी बोर्ड),दिलीप शाह अध्यक्ष, सिंगरौली विकास प्राधिकरण तथा श्रीमती किरण शाह (विधायक, नेपाल) प्रमुख रूप से शामिल रहेंगे। आयोजन में साहू युवा संगठन के अध्यक्ष बंसीलाल साहू सहित समाज के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी एवं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जगन्नाथ साहू द्वारा की जाएगी। इसके अतिरिक्त रीवा संभाग के सभी जिला अध्यक्ष, समाज के प्रतिष्ठित नागरिक तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में भाग लेंगे। प्रेस वार्ता के दौरान वरिष्ठ समाजसेवी जगन्नाथ साहू, साहू युवा संगठन के अध्यक्ष बंसीलाल साहू, रमेश साहू, दयाराम साहू, शरद साहू, शिवकुमार साहू, शेरा साहू (जिला अध्यक्ष), विनय साहू, रामदयाल साहू (युवा अध्यक्ष), अनिल साहू (नगर अध्यक्ष), राजेश साहू, प्रमोद साहू, संतोष साहू, मोनू साहू वीरभान साहू, विजय साहू, दीपांशु साहू रामहित साहू अरविंद साहू दिनेश साहू बबलू साहू रमेश राठौर, संजय साहू, कमलेश साहू, शिवम साहू (मंत्री), उमेश साहू, अमित साहू, पवन साहू, विकास साहू, मोनू साहू सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। साहू युवा संगठन के पदाधिकारियों ने समाज के सभी वर्गों, श्रद्धालुओं एवं नागरिकों से भावपूर्ण अपील करते हुए कहा है कि वे इस ऐतिहासिक माँ कर्मा जयंती महोत्सव में सपरिवार सम्मिलित होकर माँ कर्मा का आशीर्वाद प्राप्त करें तथा आयोजित विशाल भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएँ।

रिपोर्टर : अर्जुन तिवारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.