पुलिस की कस्टडी में हो रहा घरेलू गैस सिलेंडर का वितरण दस हजार लोग पहुंचे अजगरहा स्थित पापुलर गैस गोदाम

रीवा :  एडीएम सपना त्रिपाठी एडिशनल एस पी और विश्वविद्यालय टी आई भी रहें मौजूद।अमेरिका ईरान युद्ध का असर पूरे देश के साथ रीवा में भी दिखाई दे रहा है। प्रशासन के दावों के विपरीत उपभोक्ताओं को रसोई गैस  सिलेंडर नहीं मिल पा रहा।एक ओर आवक कम हो गई है वहीं दूसरी ओर डिस्ट्रीब्यूटर भी कालाबाजारी की स्थिति निर्मित कर रहे है।पवार गैस एजेंसी की गाड़ियां उपभोक्ताओं के घर सिलेंडर का वितरण कर रही हैं।जबकि पापुलर इंडेन और बिछिया इंडेन डिस्ट्रीब्यूटर की गाड़ियां शहर से नदारद दिखाई दे रही हैं।इन्हीं दोनों के ग्राहक सबसे ज्यादा परेशान दिखाई दे रहे है, प्रशासन की देखरेख में अजगरहा स्थिति पापुलर इंडेन के गोदाम में करीब पांच से दस हजार लोगों की भीड़ सिलेंडर लेने के लिए लाइन में लगी थी।जबकि मात्र 350 सिलेंडर ही गोदाम में उपलब्ध थे।भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ए डी एम ,एडिशनल एसपी, टीआई विश्व विद्यालय आदि भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद थे।लोग सुबह 5 बजे से ही लाइनों में लगे थे।प्रशासन को चाहिए कि एजेंसियों को निर्देशित करे कि अपने ट्रैक्टर से सिलेंडर की होम डिलीवरी जारी रखें।आने वाले समय में रसोई गैस सिलेंडर की समस्या और भी विकराल रूप ले सकती है।

रिपोर्टर : अर्जुन तिवारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.