जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयासों से रक्त दान शिविर संपन्न
मध्यप्रदेश : रीवा जिले से जहां जिला अस्पताल में मानव सेवा के उद्देश्य से आयोजित रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।इस संबंध में सीएमएचओ डॉ यतनेश त्रिपाठी ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि शिविर में युवाओं एवं समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए रक्तदान किया। इस दौरान कुल 20 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया,जोकि जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी सिद्ध होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे नवयुवकों को रक्तदान करने के लिए जागरूक होकर इस समाजसेवा में साथ देना चाहिए व रक्तदान करने से शरीर में होने वाले स्वास्थ्य लाभ को भी समझना चाहिए।
इस दौरान सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ प्रतिभा मिश्रा ने बताया कि रक्त दान महादान है और इससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। शिविर में उपस्थित डॉक्टरों की टीम द्वारा सभी रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य समाज में सेवा और जागरूकता की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने युवाओं से समय-समय पर रक्तदान करने की अपील भी की।
शिविर के अंत में सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले डॉ किरण त्रिपाठी नोडल ब्लड बैंक,डॉ शबा हुसैन, लवकेश कोरी एवं सभी स्वास्थ्य टीम का महत्पूर्ण योगदान रहा। हम सभी स्वास्थ्यकर्मी से अपेक्षा करेंगे कि इसी तरह से आगे भी जिला अस्पताल में होने वाले समाजसेवा संबंधित कार्यों में अपना इसी तरह से योगदान देते रहेंगे।
रिपोर्टर : अर्जुन तिवारी

No Previous Comments found.