एनसीसी कंपनी की मनमानी व तानाशाही पूर्ण रवैया से ग्रामीण जन हो रहे परेशान
रीवा : जिले के जवा तहसील क्षेत्र अंतर्गत अतरैला में जल जीवन मिशन के अधीन काम कर रही एनसीसी कंपनी का मनमानी एवं तानाशाही पूर्ण रवैया देखने को मिल रहा है जिसकी शिकायत पर जल निगम के अधिकारियों द्वारा कोई ध्यान नही दिया जा रहा है इसी वजह से कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों के हौसले बुलंद है आरोप है कि कंपनी के पेटी कांट्रेक्टर मनमानी तरीके से पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़क और आम रास्ता को खोद देते है इसके बाद उसे बनाना भूल जाते है। जिस कारण आम जनमानस का निकलना मुश्किल हो जाता है इसी तरह का एक वीडियो अतरैला बाजार के चौखंडी चौराहा तरफ पूरी की रोड का वाइरल हो रहा है जिसे एनसीसी कंपनी द्वारा खोद कर छोड़ दिया गया लेकिन बनाना भूल गए। जिसमें कहीं पानी तो कहीं धूल दिख रही है और लोग आए दिन दुर्घटना का शिकार हो रहे है धूल के कारण लोगो को सांस लेने में परेशानी हो रही है जो आने वाले समय मे लोगों को दमा की बीमारी का शिकार बना सकती है लेकिन कोई देखने सुनने वाला नही है जिसके लिए क्षेत्रवासियों ने जिला कलेक्टर का ध्यान आकृष्ट कराकर उक्त गड्ढा नुमा रोड को बनवाने की मांग की है।
रिपोर्टर : अर्जुन तिवारी


No Previous Comments found.