एमपी की हुकूमत में बैठे बेईमान गांव में भी बेचेंगे पानी-शिव सिंह
रीवा : मध्य प्रदेश में बीजेपी की मोहन सरकार ने गांधी अंबेडकर के ग्रामीण विकास सपनों पर गंभीर चोट करते हुए आगामी मई माह से ग्राम पंचायत स्तर पर पीने के पानी में जलकर लगाने का खाका तैयार कर चुकी है। जिस पर पलटवार करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव शिव सिंह ने कहा कि प्रदेश की हुकूमत में बेईमान बैठे हैं। शिव सिंह ने यह भी कहा कि बीजेपी सरकार प्रदेश में तालाबों पोखरों एवं नदियों को बचाने की जगह उन्हें मिटाने का काम किया है। जिससे ग्रामीण इलाकों के जल स्रोत नष्ट हो चुके हैं। अब मध्य प्रदेश में बीजेपी सरकार 23 हजार ग्राम पंचायतों में पीने के पानी की सप्लाई पाइपलाइन से करके ग्रामीण नागरिकों से जजिया कर वसूलने का इरादा बना लिया है। जहां ग्रामीण नागरिकों को नल कनेक्शन के हजारों रुपए देने पड़ेंगे साथ ही 100 से 500 रुपए हर माह पानी का टैक्स देना पड़ेगा। बीजेपी गांधी अंबेडकर के सपनों के भारत को समाप्त करने का फैसला ले चुकी है। गांधी जी मानते थे कि गांव अपनी पानी की जरूरत के लिए अपने ही संसाधनों पर आत्मनिर्भर हो।
रिपोर्टर : अर्जुन तिवारी

No Previous Comments found.