चर्चित प्रशांत मिश्रा हत्याकांड के आरोपी लवकुश पांडेय और अम्बिकेश द्विवेदी को किया गया दोषमुक्त

मध्यप्रदेश : रीवा जिले से है जहां पुलिस थाना विश्वविद्यालय जिला रीवा में 28.08.2019 को आरोपी लवकुश पांडेय और अम्बिकेश द्विवेदी के ख़िलाफ़ प्रशांत मिश्रा की गोली मारकर हत्या करने का मुकदमा दर्ज़ हुआ था,पुलिस के अनुसार आरोपीगण के बताए अनुसार ही बरामद हुआ था प्रशांत मिश्रा का शव, आरोपीगण के ख़िलाफ़ नामदर्ज हुई थी रिपोर्ट और पुलिस के अनुसार आरोपी लवकुश से घटना में प्रयुक्त पिस्टल हुई थी बरामद।अभियोजन द्वारा अपने मामले को साबित करने के लिए अपर सत्र न्यायाधीश रीवा के समक्ष 28 गवाहों को पेश किया गया था और कुल 64 दस्तावेज प्रदर्शित कराए गए थे बचाव पक्ष की ओर से एडवोकेट राजीव सिंह परिहार (शेरा सिंह) ने आरोपी लवकुश की ओर से एक बचाव साक्षी पेश किया था और कोर्ट के सामने ये साबित किया था कि मृतक प्रशांत किसी और लवकुश के साथ घूमता था,आरोपी लवकुश वह व्यक्ति नहीं है तथा यह भी साबित कर दिया की आरोपी के बताने पर प्रशांत का शव बरामद नहीं हुआ और सीसीटीवी में दिख रहा व्यक्ति आरोपी नहीं है और बचाव पक्ष की दलील को न्यायालय ने मानते हुए आरोपीगण को प्रशांत मिश्रा की हत्या के आरोप से दोषमुक्त घोषित कर दिया।आरोपीगण की तरफ से मामले की पैरवी अधिवक्ता राजीव सिंह परिहार,

अनिल द्विवेदी गिरीश पटेल,साक्षी सिंह बघेल,साक्षी सिंह परिहार,तृषा कुशवाहा,संभव मिश्रा,शम्मी शुक्ला,सुरेश कुशवाहा व प्रतीक द्विवेदी ने किया।

रिपोर्टर : अर्जुन तिवारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.