थाना चोरहटा पुलिस नें धौचट में सिंह ढाबा में अवैध शराब का भण्डारण की सूचना प्राप्त होने पर की कार्यवाही

रीवा :  पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक डॉ. रितु उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना चोरहटा क्षेत्र के ग्राम धौचट में सिंह ढाबा में अवैध रुप से शराब का भण्डारण करने वाले के विरुद्ध थाना प्रभारी चोरहटा द्वारा मय स्टाप के की गई कार्यवाही।

घटना का विवरण:-
सूचना पर थाना प्रभारी चोरहटा द्वारा मय स्टाप के ग्राम धौचट सिंह ढाबा में रेड कार्यवाही की गई जहा ढाबे के अन्दर एक व्यक्ति बैठा मिला जिसका नाम पता पूछा जो अपना नाम शुभम सिंह पिता देवेन्द्र सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम धौचट थाना चोरहटा जिला रीवा हाल संचालक सिंह ढाबा ग्राम धौचट थाना चोरहटा जिला रीवा का होना बताया। ढाबे की तलासी ली गई जो कि संदेही शुभम सिंह के स्वामित्व के सिंह ढाबा ग्राम धौचट जिला रीवा के आगे वाले कमरो से काफी मात्रा में शराब की भरी बोतले मिली। जिसके कब्जे से देशी, अग्रेजी शराब एवं वीयर कुल मात्रा 249.3 लीटर कुल कीमती 148149/- रूपये की जप्त की जाकर धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई एवं आरोपी को गिरफ्तार कर पेश माननीय न्यायालय किया गया है।

नाम आरोपी:-
1- शुभम सिंह पिता देवेन्द्र सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम धौचट थाना चोरहटा जिला रीवा हाल संचालक सिंह ढाबा ग्राम धौचट थाना चोरहटा जिला रीवा।

जप्त मसरुका:-
कुल शराब की मात्रा 249.367 लीटर कुल कीमती 148149 रुपये।

सराहनीय भूमिका:-
थाना प्रभारी चोरहटा निरीक्षक पवन शुक्ला,प्रआर 128 रामायण प्रसाद तिवारी,आर. 573 मांन्धाता तिवारी,आर. 156 रवि पाण्डेय,आर. 1146 जयवीर सिंह,आर. 1013 धर्मेन्द्र पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

रिपोर्टर : अर्जुन तिवारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.