देश के लिए घातक हैं मोदी कार्यकाल के प्रशंसक- शिव सिंह

रीवा :  भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रशंसकों की ओर से कार्यकाल की सफलता को लेकर यह कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू कार्यकाल की तुलना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत प्रत्येक मोर्चों पर ज्यादा सफल एवं जागरूक हुआ है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव शिव सिंह ने कहा कि मोदी सरकार से ज्यादा दोषी उनके प्रशंसक हैं जो देश के लिए घातक हैं। शिव सिंह ने कहा कि पंडित नेहरू के समय भी सरकार के प्रशंसक थे लेकिन समय-समय पर चश्मे से निगरानी भी रखते थे लेकिन नरेंद्र मोदी कार्यकाल में अंध भक्तों की इतनी भीड़ है कि उन्हें न तो कुछ दिखाई देता है न ही कुछ सुनाई देता है न ही कुछ महसूस होता है। प्रशंसकों को होशो हवास में लाने के लिए शिव सिंह ने कहा कि सन 2014 में देश में प्रति लीटर डीजल के दाम 52 रुपए पेट्रोल के दाम 71 रुपए रसोई गैस के दाम 410 रुपए तथा सरसों के तेल के दाम 90 रुपए प्रति लीटर थे और आज मोदी कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में इनकी कीमतों में 2 गुना से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। इसी तरह देश में उपयोग होने वाली सभी जरूरत की वस्तुओं की कीमतों में दो गुना से अधिक की वृद्धि हुई है। शिव सिंह ने कहा कि 12 वर्षों में इस देश को मिला क्या किसानों एवं जवानों की शहादतें कोरोना वैक्सीनेशन से जुड़ी तमाम दर्दनाक घटनाएं देशभर में दूषित पानी जहरीली दवाओं से तमाम मौतें बिना इलाज के बीमारियों से मौतें ट्रेन सड़क हादसे बेरोजगारी महंगाई भ्रष्टाचार अत्याचार तानाशाही पेपर लीक बोट चोरी शीट चोरी देश की तमाम संपत्तियों को उद्योगपतियों को बेचना वृक्षों का कत्लेआम पर्यावरण पर हमला खाद के लिए किसान को लाठियां मजदूरों का शोषण जनप्रतिनिधियों की खरीद फरोख्त न्यायिक एजेंसियों का दुरुपयोग लोकतंत्र की हत्या संवैधानिक व्यवस्था का दुरुपयोग जैसी अनगिनत घटनाएं कार्यकाल की विशेषता रही हैं। उन्होंने अंत में कहा कि आगामी 13 वर्ष पूरे होते होते इस देश का भविष्य क्या होगा समझ से परे है।

रिपोर्टर : अर्जुन तिवारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.