23 को किसान पंचायत 24 को जनता मार्च में शामिल होंगे डॉ सुनीलम
रीवा : संयुक्त किसान मोर्चे की करनाल राष्ट्रीय बैठक में लिए गए निर्णय लोकतंत्र की बहाली,जंतर मंतर पर दावेदारी,ज्ञानेश कुमार हटाओ,SIR रद्द कराने, युवाओ के जंतर मंतर - कनॉट प्लेस आंदोलन पर पुलिस दमन के खिलाफ युवा आंदोलन के साथ किसानों की एकजुटता प्रदर्शित करने देशभर में 23 अक्टूबर को विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया गया है। किसान संघर्ष समिति रीवा के जिला अध्यक्ष फौजी यदुवंश प्रताप सिंह ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े किसान संगठनों के साथ मिलकर किसान संघर्ष समिति देश भर में कार्यक्रम आयोजित कर रही है। जहां 23 अक्टूबर को सिरमौर तहसील के ग्राम डिहिया में सुबह 11:00 बजे तथा तहसील सेमरिया के ग्राम झलवार में दोपहर 2:00 बजे से किसान पंचायत आयोजित की गई है। साथ में एमएसपी की कानूनी गारंटी कर्ज़ा मुक्ति न्यूक्लियर पावर प्लांट योजना रद्द करने आदि मुद्दे शामिल किए गए हैं। साथ ही 24 अक्टूबर को उक्त सभी मुद्दों को लेकर दोपहर 12:00 बजे विवेकानंद पार्क से कलेक्ट्रेट तक जनता मार्च किया जाएगा। किसान पंचायत एवं जनता मार्च का नेतृत्व मोर्चे के राष्ट्रीय नेता किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक डॉ सुनीलम करेंगे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मोर्चे के नेताओं के साथ किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय महासचिव एड शिव सिंह प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह शंखू प्रदेश सचिव संतकुमार पटेल प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र रामखेलावन निरत सहित अन्य नेता शामिल होंगे। किसान संघर्ष समिति सिरमौर के अध्यक्ष गोविंद तिवारी सेमरिया के संयोजक फौजी चक्रधर सिंह पूर्व सरपंच सीताराम सिंह ने मोर्चे के नेताओं, किसानों, मजदूरों, दिहाड़ी श्रमिकों, व्यापारियों, उद्यमियों,पत्रकारों,वकीलों, शिक्षकों,कर्मचारियों, कलाकारों,बुद्धिजीवियों, महिलाओं,युवाओं, विद्यार्थियों, आदिवासियों, दलितों, अल्पसंख्यकों समाज के सभी वर्गों से लोकतंत्र की पुनर्बहाली के संघर्ष में शामिल होने का आह्वान किया है।
रिपोर्टर : अर्जुन तिवारी

No Previous Comments found.