समाजवादी पार्टी ने राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

रीवा :  समाजवादी पार्टी के प्रदेशव्यापी आवाहन पर मध्यप्रदेश में 27 फ़ीसदी OBC आरक्षण लागू कराने एवं जनगणना में OBC का अलग कॉलम शामिल करने साथ ही मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे एवं गिरफ्तारी तथा किसानों मजदूरों की समस्याओं खाद पानी बिजली आवारा पशु समस्या मजदूरों को रोजगार उचित मजदूरी तथा रीवा के सिरमौर तहसील अंतर्गत ग्राम रोझौही में लगाए जा रहे विनाशकारी न्यूक्लियर पावर प्लांट परियोजना को तत्काल निरस्त करने आदि मांगों का ज्ञापन पत्र सपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनोज यादव के निर्देशन पर महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन कलेक्टर रीवा के माध्यम से सपा जिला अध्यक्ष अमरेश पटेल के नेतृत्व में नायब तहसीलदार यतीश शुक्ला को सौंपा गया। दौरान ज्ञापन सपा प्रदेश सचिव एमडी खान प्रदेश सचिव जगदीश सिंह यादव प्रदेश सचिव संतकुमार पटेल प्रदेश सचिव राजमणि यादव अधिवक्ता सभा राष्ट्रीय सचिव अशोक यादव अनुसूचित जाति प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप बंसल सपा नेता आशीष यादव अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मोहम्मद शरीफ मास्टर सेमरिया विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद तौहीद सिरमौर अध्यक्ष रामकिशोर आदिवासी सिरमौर ब्लॉक अध्यक्ष सुखलाल कुशवाहा सपा नेता खुशीलाल पटेल सुखीनंद वर्मा मुस्ताक खान लाल बहादुर केवट रमेश वर्मा यज्ञसेन पटेल श्रीपाल वर्मा त्रिशूली वर्मा आदि उपस्थित रहे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी जय पटेल ने दी है।

रिपोर्टर : अर्जुन तिवारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.