रूपौली में आरसीएम अभियान का शक्ति प्रदर्शन! 50 से अधिक ग्रामीणों की मौजूदगी में बनी आगे की रणनीति

 रीवा :  ग्रामीणों के बीच पहुंची आरसीएम टीम,अभियान की संभावनाओं पर हुई चर्चा, टीम लीडर और व्यवसायियों ने साझा की जानकारी!

रीवा जिले के रूपौली गांव में आरसीएम अभियान को लेकर आयोजित बैठक में 50 से अधिक ग्रामीणों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को चर्चा का विषय बना दिया। प्रेमलाल सोनी (अज्जू भैया), मनोज तिवारी, दीक्षा तिवारी एवं गौरव तिवारी की उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में अभियान की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाई गई। कार्यक्रम के दौरान टीम के सदस्यों ने लोगों से सीधा संवाद कर अभियान से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।

ग्रामीणों के बीच पहुंची टीम, अभियान की जानकारी साझा की
बैठक में टीम लीडर प्रभाकर द्विवेदी, संदीप मलकानी (फैक्ट्री संचालक),अमन अग्रवाल (अग्रवाल चाट भंडार,शिल्पी प्लाजा के सामने),राजकरण पांडे (किराना व्यवसायी) एवं अंकित पांडे (कॉरपोरेट ट्रेनर) ने सहभागिता की। टीम के सदस्यों ने आरसीएम अभियान से संबंधित जानकारी साझा करते हुए उपस्थित ग्रामीणों को इसके विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया।50 से अधिक ग्रामीणों की भागीदारी के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों ने रुचि दिखाई। आयोजकों ने इसे अभियान के विस्तार और ग्रामीणों के साथ संवाद की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

बैठक के बाद भी जारी रही चर्चा, आगे की गतिविधियों पर हुआ विचार-विमर्श
गांव में आयोजित बैठक के बाद मनोज तिवारी के गृह निवास पर टीम के सदस्यों ने आगे की चर्चा की। इस दौरान अभियान से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम के आयोजकों ने उपस्थित ग्रामीणों, अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से बैठक सफल रही।अब निगाहें इस बात पर रहेंगी कि गांव रूपौली में आयोजित इस बैठक के बाद आरसीएम अभियान को लेकर आगे क्या गतिविधियां होती हैं और ग्रामीण स्तर पर इसका विस्तार किस तरह किया जाता है।

रिपोर्टर : अर्जुन तिवारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.