सेमरिया में छेड़छाड़ और मारपीट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रीवा : रीवा जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र में महिला के साथ कथित छेड़छाड़,मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। आरोपी की पहचान सचिन कुमार शुक्ला (24 वर्ष), निवासी ग्राम थनवरिया,थाना सेमरिया के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, फरियादिया ने 12 अगस्त 2026 को सेमरिया थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि सचिन शुक्ला ने गलत नीयत से उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने कथित तौर पर गाली-गलौज और मारपीट करते हुए जान से खत्म करने की धमकी दी।शिकायत के आधार पर सेमरिया थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74,78(1)(ii)(iii),78(2), 296(बी),115(2) और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की तलाश कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने की बात पुलिस ने कही है। इसके बाद विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को दी गई और आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
पुलिस अधीक्षक डॉ.गुरकरण सिंह के मार्गदर्शन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा के निर्देशन तथा एसडीओपी रूपेंद्र धुर्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। मामले में एएसआई रामशिरोमणि सिंह बघेल, आरक्षक विक्रम वर्मा,अनमोल श्रीवास्तव और विवेक सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
रिपोर्टर : अर्जुन तिवारी

No Previous Comments found.