नेताजी मुलायम सिंह यादव की मनाई गई जयंती

रीवा :  समाजवादी पार्टी के संस्थापक देश के पूर्व रक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पदम् विभूषण श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव जी की जयंती रीवा ढेकहा स्थित पार्टी कार्यालय में सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वरिष्ठ नेता रामायण सिंह पटेल के मुख्य आतिथ्य एवं सपा जिला अध्यक्ष अमरेश पटेल की अध्यक्षता में मनाई गई। पार्टी नेताओं ने नेताजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। जयंती कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सपा के राष्ट्रीय सचिव शिव सिंह उपस्थित रहे। पार्टी नेताओं ने कहा कि नेताजी राजनीति में आने से पहले अध्यापक थे और अध्यापक से पहले पहलवान थे. नेताजी की नजर मे समाजवाद सिर्फ विचार या सिद्धांत नही था बल्कि आचरण था समाजवाद वही है जो किसी पर अन्याय न होने दे बल्कि कमजोरों के साथ खड़े होकर उसे मजबूत बनाए। नेताजी ने अपने वसूलों से कभी समझौता नही किया। नेता जी नौ बार विधायक सात बार सांसद रक्षामंत्री और तीन बार मुख्यमंत्री रहे। जयंती अवसर पर पार्टी नेताओं में प्रमुख रूप से सीधी जिला अध्यक्ष राजेंद्र पटेल प्रदेश सचिव एमडी खान प्रदेश सचिव संत कुमार पटेल अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव अशोक यादव एड युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव राकेश यादव जिला महासचिव रामचंद्र यादव सिंगरौली से धनेश सिंह यादव सपा नेता प्रमोद शुक्ला मनोज पटेल सीधी शंकर बहादुर सिंह आदि उपस्थित रहे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी जय पटेल ने दी है।

रिपोर्टर : अर्जुन तिवारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.