जाति-पात के बंधन तोड़कर एकजुट हो हिंदू समाज,संगठन की ताकत दिखाने का समय – विपिन द्विवेदी

रीवा :  डॉ. प्रवीण तोगड़िया के रीवा आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह, अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील!हिंदू समाज की एकजुटता और संगठन की मजबूती का आह्वान करते हुए राष्ट्रीय बजरंग दल के महाकौशल प्रांत महामंत्री विपिन द्विवेदी ने कहा कि अब हिंदू समाज को जाति-पात के बंधनों से ऊपर उठकर संगठित होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि समाज की बिखरी हुई ताकत को एक मंच पर लाकर ही हिंदुत्व के लिए मजबूत आवाज बुलंद की जा सकती है।अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया के 27 और 28 नवंबर को प्रस्तावित रीवा प्रवास को लेकर मीडिया से चर्चा करते हुए विपिन द्विवेदी ने कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डॉ. तोगड़िया लंबे समय से हिंदू समाज को संगठित करने के अभियान में जुटे हैं। ऐसे में समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह इस अभियान से जुड़े और संगठन की शक्ति को मजबूत करे।उन्होंने रीवा जिले के नागरिकों और हिंदू समाज के लोगों से अपील की कि वे आपसी भेदभाव भुलाकर बड़ी संख्या में कार्यक्रमों में शामिल हों और डॉ. प्रवीण तोगड़िया के रीवा प्रवास को ऐतिहासिक बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं।

रिपोर्टर : अर्जुन तिवारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.