प्रियंका गाँधी व रोबर्ट वाड्रा के परिवार में नई बहु की एंट्री-
प्रियंका गाँधी व रोबर्ट वाड्रा के परिवार में नई बहु की एंट्री-
प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा और उनकी बचपन की मित्र अवीवा बेग की सगाई की पहली आधिकारिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। 29 दिसंबर को एक निजी समारोह में हुई इस सगाई की झलकियां खुद प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा ने साझा की हैं, जिसके बाद से ही नेटिजन्स इस जोड़े को बधाई दे रहे हैं।
3 साल की उम्र से है अटूट रिश्ता-
सगाई की तस्वीरों के साथ प्रियंका गांधी ने एक भावुक नोट भी साझा किया। उन्होंने बताया कि रेहान और अवीवा महज 3 साल की उम्र से एक-दूसरे के बेहतरीन दोस्त रहे हैं। वक्त के साथ यह दोस्ती अब जीवनभर के साथ में बदलने जा रही है। दोनों परिवारों ने इस रिश्ते पर अपनी खुशी जाहिर की है। अवीवा के इंस्टाग्राम पर 22 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और वह अक्सर अपने स्टाइलिश अंदाज के लिए जानी जाती हैं।
इंगेजमेंट लुक: सादगी और रॉयल्टी का संगम-
सगाई के मौके पर इस जोड़े का लुक काफी चर्चा में रहा। अवीवा बेग ने 'देसी ब्यूटी' और मॉडर्न टच का शानदार तालमेल पेश कि
आउटफिट:अवीवा ने वाइन कलर का वेलवेट लहंगा चुना। लहंगा प्लेन था, लेकिन उसकी हाफ स्लीव्स चोली पर सुनहरी कढ़ाई के फ्लोरल मोटिफ्स बने थे।
दुपट्टा: उन्होंने मैचिंग दुपट्टा 'ओपन पल्लू' स्टाइल में कैरी किया, जिस पर ब्लाउज जैसी ही फूलों वाली खूबसूरत बेल थी।
स्टाइलिंग: अवीवा ने अपने लुक को बहुत ही 'सटल' रखा। उन्होंने हेवी ज्वेलरी के बजाय सिर्फ स्टेटमेंट ड्रॉप इयररिंग्स और ब्रेसलेट पहना। खुले लहरदार बाल और हल्की मुस्कान ने उनके लुक को क्लासी बनाया।
वहीं, रेहान वाड्रा भी बेहद हैंडसम लग रहे थे। उन्होंने शॉर्ट बंदगला जैकेट और मैचिंग ट्राउजर पहनकर एक फॉर्मल लेकिन रॉयल लुक अपनाया।
शादी की चर्चाएं तेज-
हालांकि अभी तक शादी की आधिकारिक तारीख सामने नहीं आई है, लेकिन सूत्रों और सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं कि यह जोड़ा इसी साल शादी के बंधन में बंध सकता है। फिलहाल, वाड्रा परिवार की नई "बहुरानी" के ग्रेसफुल अंदाज ने सबका दिल जीत लिया है।


No Previous Comments found.