खिचड़ी के दिन करें दान , खुलेगा भाग्य

RATNA
साल 2025 में 14 जनवरी 2025 को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन गंगा स्नान और दान और पूजा-पाठ करने से साधक के भाग्य में वृद्धि होती हैं। भारत में मकर संक्रांति के त्योहार को अलग-अलग मान्यताओं के साथ मनाया जाता है, इसे खिचड़ी का त्योहार भी कहते हैं। इस दिन कुछ चीजों का दान करने से आपके कार्यों में आ रही बाधाएं, कुंडली में दोष और आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है। आइए जानते हैं इसके बारे में -
मकर संक्रांति के दिन काली उड़द की दाल की खिचड़ी का दान करने से भाग्य में वृद्धि होती हैं, साथ ही शनिदेव भी प्रसन्न होते हैं।
मकर सक्रांति के दिन गुड़ का दान करना अत्यंद लाभकारी और शुभ होता है। इस दिन गुड़ का दान करने से ग्रहों के राजा भगवान सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं, उनके आशीर्वाद से आत्मविश्वास में वृद्धि होती हैं।
काले तिल का दान मकर संक्रांति के शुभ दिन पर करना चाहिए। जल में काले तिल डालकर भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य देने पर वह प्रसन्न होते हैं.
हिंदू धर्म में वस्त्रों का दान सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण होता है। मकर संक्रांति के दिन जरूरतमंदों को ऊनी कपड़ों का दान करने से कुंडली से शनि और राहु के दोष समाप्त हो सकते हैं.
No Previous Comments found.