गुरुवार के दिन महिलाएं ये काम न करें

RATNA

गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। ये दिन देव गुरु बृहस्पति का दिन भी है। भगवान विष्णु का जिस घर में वास हो जाए वहां सुख समृद्धि बनी रहती है। वहीं, दूसरी तरफ बृहस्पति ग्रह देवताओं के गुरु हैं। जो व्यक्ति को ज्ञान, कर्म और संतान का कारक ग्रह माना जाता है। घर में धन संपत्ति की कमी न हो इसलिए गुरुवार के दिन पूजा पाठ करने के साथ ही घर की महिलाओं को कुछ नियमों का पालन करना चाहिए. आइए जानते हैं उन नियमों के बारे में - 

ऐसा नहीं है ये नियम सिर्फ महिलाओं को ही करने चाहिए.ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार गुरुवार के दिन महिलाओं और पुरुष दोनों को बाल नहीं धोने चाहिए और न ही बाल कटवाने चाहिए. अगर आप ऐसा करते हैं, तो संतान सुख में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।

इसके अलावा महिलाओं को गुरुवार के दिन कपड़े नहीं धोने चाहिए.ऐसा करने से   गुरु ग्रह की स्थिति कुंडली में कमजोर होती है। ऐसा करने से भगवान विष्णु के साथ साथ माता लक्ष्मी भी नाराज हो जाती हैं, जिससे आपको आर्थिक रूप से मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

गुरुवार के दिन घर में पोछा लगाने से घर के ईशान कोण कमजोर हो जाता है। इसलिए इस दिन घर में पोछा न लगाए. इसका असर परिवार के छोटे सदस्यों पर देखने को मिल सकता है। 

गुरुवार के दिन पीले रंग के कपड़े पहने, ऐसा करने से गुरु ग्रह की स्थिति आपकी कुंडली में मजबूत होती है। इस दिन काले और नीले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। ऐसा करने से भगवान विष्णु आपसे नाराज हो सकते हैं। 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.