कब है महा शिवरात्रि, जानें पूजा की विधि

इस साल 26 फरवरी को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी. महा शिवरात्रि का पर्व हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र माना जाता है। माना जाता है इस दिन शिव और शक्ति का मिलन हुआ था। यानी इस दिन महादेव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। आज के दिन ही भगवान शिव ने वैराग्य का त्याग कर वैवाहिक जीवन को अपनाया था। महाशिवरात्रि के पावन पर्व के दिन जो व्यक्ति भगवान शिव की पूजा अर्चना करता है और अभिषेक करता है। उसकी सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। इनपर महादेव और माता पार्वती का आशीर्वाद बना रहता है.  

पूजा विधि- 
महाशिवरात्रि के दिन सुबह जल्दी उठकर ब्रह्म मुहूर्त में ही स्नान करने के बाद व्रत रखें, इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की सुबह शाम दोनों समय पूजा करें। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती को वस्त्र अर्पित करें।

इस दिन विवाहित महिलाओं को श्रृंगार का सारा सामान  मां पार्वती को जरूर अर्पित करना चाहिए । इसके अलावा 
भगवान भोलेनाथ को बेलपत्र, भांग, धतूरा जरूर अर्पित करें। महा शिवरात्रि के दिन पूरे शिव परिवार को यानी भगवान गणेश, भगवान कार्तिकेय, भगवान शिव, माता पार्वती और नंदी महाराज को वस्त्र जरूर अर्पित करना चाहिए।

चंद्र दोष होता है दूर-
महाशिवरात्रि का महत्व हिंदू धर्म में काफी महत्वपूर्ण है, इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह होने के अलावा हर महीने आने वाली चतुर्थी तिथि का विशेष महत्व बताया गया है। माना जाता है इस दिन चंद्रमा की स्थिति काफी कमजोर होती है इसलिए भगवान शिव ने उसे अपने मस्तक पर धारण किया। इसलिए ऐसी मान्यता है कि आज के दिन जो व्यक्ति भगवान शिव की उपासना करता है उसकी कुंडली से चंद्र दोष भी दूर हो जाता है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.