जानिए अलग -अलग शहर में सहरी और इफ्तार का समय

रमजान महीने की शुरुआत कल रविवार, 2 मार्च 2025 से हो चुकी है और आज 3 मार्च को रोजेदार रमजान का दूसरा रोजा रखेंगे. इस्लाम में दूसरा रोजा शफाअत और इनाम है. रमजान के पाक, मुबारक और मुकद्दस महीने की शुरुआत हो चुकी है. रोजेदारों ने रविवार 2 मार्च 2025 को पहला रोजा पूर्ण किया. अब इसके बाद आज सोमवार, 3 मार्च को दूसरा रोजा रखा जाएगा.बता दें कि रमजान के दौरान पूरे महीने रोजा रखने का महत्व है, क्योंकि रोज इस्लाम के पांच फर्ज में एक माना जाता है। 'संयम' और 'सब्र' की कड़ी परीक्षा से गुजरते हुए रमजान के पूरे महीने रोजेदार रोजा रखकर नेमत और अल्लाह की रहमत हासिल करते हैं.
रमजान में दूसरे दिन के रोजे का भी महत्वपूर्ण माना गया है. दूसरा रोजा ईमान की कसावट है. रोजा रखने के लिए सही समय पर सहरी और इफ्तार करना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि गलत समय पर किए सहरी-इफ्तार से रोजा मान्य नहीं होता.
अलग-अलग शहरों के अनुसार शहरी और इफ्तार के समय में भी कुछ मिनटों का अंतर हो जाता है. ऐसे में जान लीजिए कि सोमवार 3 मार्च को दिल्ली, मुंबई, आगरा, लखनऊ, कानपुर, कोलकाता, हैदराबाद, जयपुर समेत अन्य शहरों में सहरी-इफ्तार का समय क्या है. आप भी अपने शहर के अनुसार सहरी इफ्तार का समय देखकर रोजा खोलने और रोजा रखने की तैयारी कर सकते हैं..
आईये जानते है किस शहर में सहरी का समय और इफ्तार का समय कब है-
- दिल्ली- सुबह 05:25 शाम 06:25
- मुंबई - सुबह 05:44 शाम 06:45
- हैदराबाद - सुबह 05:21 शाम 06:24
- कानपुर - सुबह 05:13 शाम 06:13
- लखनऊ - सुबह 05:10 शाम 06:10
- कोलकाता - सुबह 04:55 शाम 05:41
- मेरठ - सुबह 05:23 शाम 06:21
- नोएडा - सुबह 05:24 शाम 06:24
No Previous Comments found.