रमजान का छठवां रोजा है ख़ास, जानिए इफ्तार का समय

आज रमजान का छठवां रोजा है, इस्लामिक (हिजरी) कैलेंडर के मुताबिक रमजान साल का नौवां महीना होता है जोकि शाबान के बाद आता है. रमजान को सबसे पाक पर्व माना जाता है. इस दौरान रोजा रखने का एक ख़ास महत्व होता है .सिर्फ भारत देश में ही नहीं बल्कि पुरे दुनिया में मुसलमान रमजान में पूरे महीने रोजा रखकर अल्लाह की इबादत करते हैं. वैसे तो रमजान के सारे दिन का इस्लाम में काफी ज्यादा महत्त्व होता है, ऐसी मान्यता है कि इसी महीने पैगंबर साहब को अल्लाह से कुरान की आयतें नाजिल हुई थी. लेकिन रमजान का छठवां रोजा काफी खास होता है, इस साल 2025 में रमजान का पहला रोजा 2 मार्च को रखा गया था और आज यानी 7 मार्च को रोजेदारों ने छठवां रोजा रखा है. साथ ही आज के लिए रमजान के पहले जुमे की नमाज भी अदा की जाएगी. आइये जानते हैं क्या है छठे रोजे का महत्व. 

पवित्र कुरान के 25वें पारे की सूरह शूरा की 43वीं आयात में जिक्र है कि- ‘व लमन सबरा वगफरा इन्ना ज़ालिका लमिन अज़मिल उमूर’.यानी जो सब्र और रहम करने वाला है वह बुलंद मर्तबे और गरिमा वाले हैं. इसका मतलब साफ है कि मुकम्मल ईमानदारी और अल्लाह की फरमाबर्दारी के साथ रखा गया रोजा ही रोजेदारों की असली पहचान है.

जज्बा-ए-रहम पाकीजा दौतल और जज्बा-ए-सब्र रोजेदारों की रूहानी ताकत है. इसलिए रमजान के पाक महीने में जो रोजेदार सब्र, संयम, ईमानदारी और दया की कसौटी में खरा उतरता है वह अल्लाह का रहमत पा लेता है. 

आईये जानते हैं आज देश के प्रमुख शहरों में सहरी और इफ्तार का समय 

दिल्ली
सहरी का समय- सुबह 05 बजकर 21 मिनट 
इफ्तार का समय - शाम 06 बजकर 25 मिनट 

गाजियाबाद
सहरी का समय- सुबह 05 बजकर 20 मिनट 
इफ्तार का समय - शाम 06 बजकर 24 मिनट 

लखनऊ
सहरी का समय- सुबह 05 बजकर 07 मिनट 
इफ्तार का समय - शाम 06 बजकर 11 मिनट 

मुंबई
सहरी का समय- सुबह 05 बजकर 41 मिनट 
इफ्तार का समय - शाम 06 बजकर 47 मिनट 

मेरठ
सहरी का समय- सुबह 05 बजकर 19 मिनट 
इफ्तार का समय - शाम 06 बजकर 23 मिनट 

कोलकाता
सहरी का समय- सुबह 04 बजकर 38 मिनट 
इफ्तार का समय - शाम 05 बजकर 43 मिनट

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.