16वां रोज़ा है ख़ास, जानें अपने शहर में इफ्तार का समय

नेकी और नीयत के साथ रोजा रखते हुए रोजेदारों ने आधे महीना का रोजा पूरा कर लिया है और रमजान का कारवां अब 16 रोजे तक पहुंच चुका है. आज सोमवार 17 मार्च को रमजान का 16वां रोजा रखा गया है.सोलहवां रोजा ईमान की मजबूती. 16वें रोजे तक अल्लाह की मेहरबानी अपने बंदों तक पहुंचने लगती है. मगफिरत (दूसरे अशरे) में अल्लाह रोजेदारों पर नवाजिश (कृपा) बरसाते हैं. सही तरीके से रखा गया रोजा रोजेदारों के लिए अल्लाह की ओर से मगफिरत की मंजूरी है, क्योंकि रोजा ईमान की मजबूती और मगफिरत का रोशनदान है.
 
नियमानुसार रोजा रखने से अल्लाह बंदों की सारी मुराद भी पूरी करते हैं. इसलिए सही समय पर सहरी और इफ्तार कर रोजे को मुकम्मल बनाएं. लेकिन रमजान के दिनों में अलग-अलग शहरों में सहरी और इफ्तार के समय में कुछ मिनट का अंतर होता है. ऐसे में आईये जानते हैं  कि 17 मार्च को दिल्ली, मुंबई,  लखनऊ, कानपुर, कोलकाता, हैदराबाद, जयपुर, पटना समेत अन्य शहरों में सहरी-इफ्तार का समय क्या है. 
 
रमजान 17 मार्च 2025 सहरी-इफ्तार समय 
शहर             (सहरी का समय)    (इफ्तार का समय)
दिल्ली                सुबह 05:09 शाम 06:33
मुंबई सुबह 05:32 शाम 06:49
हैदराबाद  सुबह 05:17 शाम 06:37
कानपुर सुबह 04:58 शाम 06:20
लखनऊ          सुबह 04:56 शाम 06:18
कोलकाता सुबह 05:10 शाम 06:31
मेरठ सुबह 05:07        शाम 06:31
नोएडा सुबह 05:09 शाम 06:33
जयपुर सुबह 05:16 शाम 06:40
बेंगलुरु सुबह 05:17 शाम 06:34
अहमदाबाद सुबह 05:31       शाम 06:51
पटना सुबह 05:10 शाम 06:31
रांची सुबह 05:10 शाम 06:31
चेन्नई सुबह 05:04 शाम 06:20

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.