"शुक्रवार के विशेष उपाय: धन लाभ और मां लक्ष्मी की कृपा पाने के चमत्कारी तरीके"

शुक्रवार को उपाय करने से धन लाभ और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह का दिन माना जाता है। इस दिन किए गए उपाय जल्दी फल देते हैं। आईये बताते है शुक्रवार के कुछ विशेष उपाय जो धन लाभ के लिए बहुत शुभ माने जाते हैं:
शुक्रवार के दिन धन लाभ के उपाय
- माँ लक्ष्मी का पूजन करें
- प्रातः स्नान करके घर के मंदिर में माता लक्ष्मी की मूर्ति या चित्र के सामने शुद्ध घी का दीपक जलाएं।
- सफेद फूल, केसर और मिश्री अर्पित करें।
- "ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः" मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें।
कुबेर पूजन करें
- धन के देवता कुबेर का पूजन करें।
- कुबेर यंत्र की स्थापना कर सकते हैं।
सफेद वस्त्र पहनें
- इस दिन सफेद या गुलाबी रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है।
- यह शुक्र ग्रह को प्रसन्न करता है।
दान पुण्य करें
- गरीब महिलाओं को सफेद वस्त्र, चावल, मिश्री, शक्कर, इत्र या चांदी दान करें।
- कन्याओं को भोजन कराना विशेष फलदायक होता है।
तुलसी और कमलगट्टे का दीपक
- तुलसी के सामने गाय के घी का दीपक जलाएं।
- कमलगट्टे का दीपक भी जलाने से लक्ष्मी कृपा प्राप्त होती है।
शुक्रवार का व्रत रखें
- यदि संभव हो तो शुक्रवार का व्रत रखें।
- व्रत में मीठे व्रत का नियम रख सकते हैं।
घर की सफाई करें
- घर विशेषकर मुख्य दरवाजे की सफाई करें।
- दरवाजे पर सुंदर रंगोली और स्वस्तिक का चिन्ह बनाएं।
इसके अलावा करें ये उपाय -
- गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं: शुक्रवार को गाय को गुड़ और रोटी खिलाने से पुण्य प्राप्त होता है और आर्थिक स्थिति बेहतर होती है।
- कन्याओं को भोजन कराएं: छोटी कन्याओं को भोजन कराने और उन्हें उपहार (जैसे रूमाल, चूड़ी, रिबन) देने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा मिलती है।
- धन का अनादर न करें: शुक्रवार को विशेष रूप से ध्यान रखें कि पैसे का अपमान न हो — जैसे नोट को फाड़ना, फेंकना, या अनावश्यक खर्च करना।
No Previous Comments found.